फिर टकराई शाहरुख और अक्षय की राहें

फिर टकराई शाहरुख और अक्षय की राहें
पहले शाहरुख और अक्षय की फ़िल्में एक साथ टकरा रही थी। जहाँ पहले 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' को भी ईद के दिन ही रिलीज़ होना था, लेकिन शाहरुख़ की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के भी इसी तारीख में रिलीज़ होने के कारण एकता कपूर को अपनी फिल्म की तारीख बढानी पड़ी थी।

एकता तो ऐसा करना ही नहीं चाहती थी वह तो एकता के पिता जीतू जी के शाहरुख के साथ अच्छे सम्बन्धों के चलते फिल्म को आगे बढाया गया था। लेकिन तभी से शाहरुख़ और एकता के बीच थोड़ा सा खिचाव आ गया था। लेकिन अब यह और बढ़ने की उम्मीद लग रही हैं। क्योंकि दोनों की फिल्मों की फिल्म रिलीजिंग के उपलक्ष में रखी गई पार्टी भी एक ही दिन और एक ही समय पर आयोजित होने जा रही हैं।

ऐसे में कहा जा रहा हैं कि, शाहरुख और एकता की पार्टी में आमंत्रित लोगों की परेशानी बढ़ा गई हैं। दोनों की इफ्तार पार्टी नाईट का आयोजन आज ही एक वक़्त पर शुरू होने जा रहा हैं। ऐसे में न तो शाहरुख पीछे हटने के लिए तैयार हैं और न एकता। इस बात से पार्टी में आमंत्रित लोग मुश्किल में पड गए हैं कि अब क्या किया जाए।

एक आंतरिक सूत्र का कहना हैं, "शाहरुख खान और एकता कपूर का पहले जो बॉक्स ऑफिस वाला टकराव शुरू हुआ था तभी वह टल सकता था। लेकिन लगता हैं कि दोनों ही इसके लिए तैयार नहीं हैं।

सुनने में यह भी आया हैं कि मिलन लुथरिया और उनकी टीम ने 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही अपनी फिल्म को किक स्टार्ट देने के लिए इसका एक गाना भी लाँच करने की योजना बनाई हैं। यूनिट के एक क़रीबी का कहना हैं कि हम इस पार्टी का आयोजन पहले से ही तय कर चुके थे। हमारी पार्टी ने इसकी योजना तभी बनानी शुरू कर दी थी जब तीनों अभिनेताओं ने फिल्म के प्रोमोशन के लिए शहर में घूमना शुरू किया था। वे इस हफ्ते ईद के मौके पर मुंबई में नहीं होंगे।

अपनी तरफ से शाहरुख ने अपनी घोषणा करते हुए कहा था कि इफ्तार पार्टी महीने के अंत में मेरे घर 'मन्नत' पर ही आयोजित की जाएगी। जबकि शाहरुख के अपनी फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त होने के कारण पार्टी का वक़्त आगे बढ़ाना पड़ा। इसके बाद शाहरुख के एक वक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं कि पार्टी का आयोजन आज शाम ही किया जाएगा।

End of content

No more pages to load