'जग्गा जासूस' में रणबीर के साथ होंगी प्रियंका और आलिया

 'जग्गा जासूस' में रणबीर के साथ होंगी प्रियंका और आलिया
अनुराग बासु ने अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए किरदारों की तिकड़ी तैयार कर ली हैं। जहाँ इस फिल्म में पहले रणबीर कपूर और आलिया के नामों की चर्चा थी अब इसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया हैं।

सुनने में आया था कि 'जग्गा जासूस' में रणबीर के साथ दो नायिकाओं को लिया जाएगा। जिनमें से आलिया को तो पहले ही तय कर लिया गया था। लेकिन अब प्रियंका भी इसमें शामिल हो गई हैं। जहाँ रणबीर आलिया के साथ पहली बार पर्दे पर नज़र आएँगे वहीँ प्रियंका के साथ वह पहले भी 'अनजाना अनजानी' और 'बर्फी' में काम कर चुके हैं।

यह फिल्म एक जासूसी ड्रामा हैं जिसमें रणबीर कपूर ने एक जासूस की भूमिका निभाई हैं।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र का कहना हैं, "प्रियंका इस पूरे साल बहुत व्यस्त रहने वाली हैं। जहाँ उन्हें अपनी फ़िल्म 'मैरी कोम' पूरी करनी हैं वहीँ दो और फिल्मों के प्रोमोशन भी करने हैं।"

End of content

No more pages to load