'रामलीला' के ट्रेलर ने मचाई धूम अमिताभ ने भी की तारीफ़

'रामलीला' के ट्रेलर ने मचाई धूम अमिताभ ने भी की तारीफ़
रणबीर सिंह और दीपिका अभिनीत फिल्म 'रामलीला' का ट्रेलर आज से सिर्फ दो दिन पहले ही रिलीज़ हुआ हैं। लेकिन इसे अब तक 7630 लाइक्स मिल चुके हैं और 18 लाख के आस-पास लोग इसे देख चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर देख कर बिग भी इसकी तारीफ किये बिना रह नहीं पाए और उन्होंने इसे बेहद शानदार बताया। अमिताभ को भी अपनी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते देख दीपिका की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा उन्होंने साथ ही अमिताभ की इस तारीफ़ के लिए उनका धन्यवाद किया।

रोमियो जूलियट नाटक पर आधारित यह फिल्म जिसमें रणवीर ने राम और दीपिका ने लीला के रूप में रोमियों जूलियट की भूमिका निभाई हैं, यह फिल्म 15 नवम्बर को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया हैं।

End of content

No more pages to load