सलमान के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं विश्व सुंदरी

सलमान के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं विश्व सुंदरी
सल्लू भाई के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं, ये तो सभी जानते हैं, और इसमें कोई हैरानी वाली बात भी नहीं है। लेकिन उनके चाहने वालों का स्तर कहाँ तक हैं इस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि विश्व सुंदरी ओलविया कल्पो भी उनके साथ फिल्म में रोमांस करना चाहती है।

अमेरिका की जानी-मानी 21 वर्षीय मॉडल और मिस यूनिवर्स यह सुंदरी हाल ही में भारत दौरे पर है। इस दौरे पर वह सलमान के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक कार्य में जुटी है। इस दौरान उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए पत्रकारों को अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वह सलमान के साथ बॉलीवुड की फिल्म में काम करना चाहती है।

ओलविया कहती है, "सलमान न सिर्फ भारत में, बल्कि सात समुंदर पार भी काफी लोकप्रिय है और वहां की हसीनाओं पर उनका जादू सर चढ़कर बोलता है। मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं।" उनका मानना है कि बॉलीवुड में सभी बड़े सितारों की अपनी फैन फॉलोइंग है।

End of content

No more pages to load