छोटे पर्दे की अभिनेत्री व 'बिग बॉस -साथ 7' रिएलिटी शो की प्रतिभागी प्रत्यूषा बनर्जी ने खुलासा किया है कि उनके साथ रिश्ता टूटने के बाद उनके पूर्व पुरुष मित्र मकरंद मल्होत्रा ने ब्रेक-अप पार्टी दी थी। टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदान निभाने के लिए मशहूर प्रत्यूषा ने बिग बॉस की अपनी साथी प्रतिभागी अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी से इस संबंध में बात की।
शो के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि प्रत्यूषा ने तनिषा से कहा, "वह बहुत अधिकार जताने लगा था। वह मेरे घर आ जाता था और मेरे माता-पिता को यह बात पसंद नहीं थी। उसने ब्रेक-अप पार्टी भी दी थी।"
प्रत्यूषा ने कहा, "एक बार वह तड़के तीन बजे मेरे घर आ गया और मेरे पिता को धमकाने लगा। तब हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।"
'बिग बॉस -साथ 7' कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है।
प्रत्यूषा के पूर्व मित्र ने दी ब्रेक-अप पार्टी
-
Thursday, October 03, 2013


