अर्से बाद सलमान की जुबां पर आया ऐश का नाम

अर्से बाद सलमान की जुबां पर आया ऐश का नाम
सलमान खान और ऐश्वर्या कभी एक दूसरे के बेहद करीब हुआ करते थे। लेकिन आज समय बदल चुका हैं और दोनों एक दूसरे से बेहद दूर हो चुके है। आज ऐश्वर्या, बच्चन परिवार की बहु है। लेकिन जब से दोनों अलग हुए हैं ये भी सच हैं कि दोनों में से किसी ने भी एक बार भी एक दूसरे का नाम तक नहीं लिया।

लेकिन काफी समय के बाद ऐसा हुआ हैं कि सलमान की जुबान पर उनकी पूर्व-प्रेयसी ऐश का नाम आया है। ऐसा हुआ 'बिग बॉस-7' के दौरान जब सलमान ने शिल्पा अग्निहोत्री से कहा, "आप तो बिलकुल ऐश्वर्या राय की तरह लगती हैं। शायद इसलिए अपूर्व ने आपसे शादी कर ली।"

और हाँ ये सल्लू भाई ने सिर्फ एक बार नहीं कहा बल्कि अपनी बात को दोहराते हुए उन्होंने दोबारा से कहा कि 'अरे आप तो बिलकुल ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी लगती है।' यानी सल्लू ने तो ये रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं अब देखते हैं कि ऐश भी क्या कभी इतनी आसानी से सलमान का नाम सब के सामने लेंगी।

End of content

No more pages to load