ऋतिक-प्रियंका की फिल्म 'कृष 3' के बारे में फिल्म के चाहने वालों को अब तक जितनी जानकारी थी, अब उसमें एक और जानकारी का इजाफा होने जा रहा है। फिल्म का अभी-अभी जो रहस्य सबके सामने आया है, वह है प्रियंका का डबल रोल। यानी वह एक किरदार में ऋतिक की प्रेमिका और दूसरे में ऋतिक की विरोधी नज़र आएंगी।
हालाँकि कहा जा रहा हैं कि प्रियंका का यह डबल रोल पहले फिल्म की स्क्रिप्ट का भाग नहीं था। बल्कि इसे बाद में जोड़ा गया। दरअसल यह चाहत भी प्रियंका की ही थी। जब उन्हें पता चला कि फिल्म में कंगना विलेन के किरदार में काफी सशक्त भूमिका में है। तब उन्होंने राकेश रोशन से इस बारे में बात की, इसके बाद फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने इस बात को स्वीकार कर लिया।
अंत में प्रियंका की इस बात पर गौर करते हुए राकेश रोशन ने फ़िल्म के अंत को एक नया मोड़ दे दिया। जिसमें प्रियंका फिल्म के अंत में एकदम चौंकाने वाली मुद्रा में नज़र आएंगी।
सामने आया 'कृष 3' का बहुत ही बड़ा सरप्राइज
-
Saturday, October 12, 2013


