वरुण, नरगिस ने बैंकाक में लिया शूटिंग का मजा

वरुण, नरगिस ने बैंकाक में लिया शूटिंग का मजा
अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नरगिस फाकरी बैंकाक में फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की शूटिंग में व्यस्त रहे हैं। जोड़ी ने स्वीकारा कि यह मजेदार अनुभव रहा है। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म का यह शेड्यूल सोमवार को खत्म होगा।

नरगिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "मैं तेरा हीरो' के सेट पर अंतिम दिन। बहुत बुरा लग रहा है..यहां बहुत मजा आया था। सभी को प्यार। फिल्म दल और कलाकारों सहित क्या यादगार समूह था!"

पहली बार फिल्मकार पिता डेविड धवन संग काम कर रहे वरुण ने भी हेलीकॉप्टर की एक फोटो साझा की। फोटो में दिखा दृश्य फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों का अहम हिस्सा है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अभिनेता ने कहा कि 'मैं तेरा हीरो' में एक्शन दृश्य करने के लिए वह विशेष प्रशिक्षण से गुजरे थे। वह उत्साहित हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, "इस शेड्यूल के खत्म होने से पूर्व अपने एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रहा हूं।"

चार अप्रैल, 2014 को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज भी हैं।

फिल्म की शूटिंग के लिए अगला गंतव्य लंदन बताया गया है।

End of content

No more pages to load