'कृष-3' में कंगना के दमदार किरदार ने उड़ाई प्रियंका की नींद

'कृष-3' में कंगना के दमदार किरदार ने उड़ाई प्रियंका की नींद
प्रियंका आज की उन नायिकाओं में से है जो फिल्म में अपनी शर्तों पर काम करती है। तो भला ऐसे में वह ऐसा कैसे बर्दाश्त कर सकती है कि उनके होते, उनकी फिल्म में कोई दूसरी हीरोइन बाज़ी मार जाए। बस यही बात आज कल प्रियंका को परेशान कर रही है। दरअसल जब से उन्हें पता चला है कि 'कृष-3' में कंगना बेहद दमदार भूमिका में है तभी से वह परेशान है।

जहाँ अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रियंका ने राकेश रोशन से शिकायत की थी कि फिल्म में कंगना का किरदार काफी दमदार है, और इसी के चलते राकेश रोशन ने फिल्म में प्रियंका की दोहरी भूमिका करनी पड़ी। लेकिन अब नहीं खबर ये है कि प्रियंका ने कंगना के साथ फिल्म के प्रोमोशनल इवेंट में जाने से मना कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो, जब फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हुआ था, तो प्रियंका शहर में ही नहीं थीं। उनके अलावा पूरी कास्ट इस मौके पर नजर आई थी। लेकिन अब जब प्रियंका वापस आ चुकी हैं, तो उन्होंने कंगना के साथ प्रोमोशनल इवेंट्स में जाने से इनकार कर दिया। हालांकि, फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन की तो यही कोशिश है कि दोनों हीरोइनों के बीच किसी तरह सब कुछ कूल हो जाए, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है, क्योंकि टीवी शोज में भी प्रोमोशन के लिए ये अलग-अलग ही जा रही हैं।

एक टीवी चैनल से जुड़े अधिकारी का कहना है कि उनके लिए कंगना और प्रियंका दोनों ही मायने रखती हैं। पहले कंगना आएँगी, तो उसके एक हफ्ते बाद प्रियंका का स्पेशल अपीयरेंस होगा। इस बारे में राकेश रोशन ने कहा कि कंगना अपसेट नहीं हैं। उन्होंने प्रोमोशनल प्लान्स की तैयारी शुरू कर दी है।

End of content

No more pages to load