क्या! प्रियंका और कंगना दोस्त?

क्या! प्रियंका और कंगना दोस्त?
लगता है कंगना और प्रियंका के बीच जो मन मुटाव था वो ख़तम हो गया है। क्योंकि दोनों को एक साथ बुधवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। जहाँ दोनों अपनी फिल्म के 'कृष-3' के प्रोमोशन के लिए गई थी।

दोनों को लेकर कुछ समय से खबर आ रही थी की दोनों के बीच में मन-मुटाव चल रहा है। जिसका कारण है दोनों की फिल्म 'कृष-3' में भूमिकाओं का कम और ज्यादा आंका जाना। जहाँ प्रियंका को लगता था कि फिल्म में कंगना उस से ज्यादा दमदार भूमिका में है। इसके बाद से ही प्रियंका ने कंगना के साथ फिल्म के प्रोमोशन्स में जाने के लिए मना कर दिया था।

लेकिन लगता है कि दोनों को समझ आ गया है कि लड़ने से कोई फायदा नहीं है। इसीलिए दोनों फिल्म के लिए एक जूट हो गई है। तभी तो दोनों को एक दूसरे के साथ नई दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया जहाँ दोनों काफी दोस्ताना मूड में लग रही थी।

End of content

No more pages to load