किसके साथ डेटिंग कर रही है सुष्मिता सेन?

किसके साथ डेटिंग कर रही है सुष्मिता सेन?
पूर्व मिस यूनिवर्स और फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है। उनका मानना है कि शादी करने से उनकी बेटियों के लिए उनका प्रेम बंट जाएगा। शायद इसी लिए उन्होंने शादी नहीं की। लेकिन अगर उनके प्रेम संबंधों की चर्चा करे तो अब तक वह कितनी ही बार अपने प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में रह चुकी है।

लेकिन अब जिनके साथ उनके नाम की चर्चा है वह है एक रेस्तरां के युवा मालिक तथा सोबो के कई नाइट क्लबों के सहमालिक रितिक भसीन। चर्चा है कि दोनों के बीच काफी नजदीकिया बढ़ रही है, और रितिक भसीन ने सुष्मिता के लिए उनके जन्मदिन की पार्टी भी दी थी। हालाँकि सुष इस बात से इंकार करते हुए कहती है कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त है।

सूत्रों का कहना है, "रितिक भसीन ने सुष्मिता और अपने संबंधों के बारे में अपने एक करीबी दोस्त को भी बताया है। बताया जा रहा है कि सुष्मिता-रितिक पिछले कुछ ही समय से डेटिंग कर रहे है।"

ज्ञात हो तो अब से पहले सुष्मिता सेन का नाम निर्देशक मुदस्सर अजीज, क्रिकेटर वसीम, अकरम और फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ भी चर्चा में रह चुका है।

End of content

No more pages to load