पब्लिक प्लेस में लड़ने वाले बॉलीवुड कपल

पब्लिक प्लेस में लड़ने वाले बॉलीवुड कपल
वैसे तो बॉलीवुड में ऐसे जोड़ों को कमी नहीं है, जो पहले एक दूसरे के साथ गहरे संबंधों के चलते चर्चा में रहे और फिर बाद में सार्वजानिक तौर पर लड़ते नज़र आए। लेकिन इनमें सबसे हालिया जो किस्सा है, वो हैं सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका अंकिता लोखंडे का। जो हाल ही के अपने झगडे को लेकर खासे चर्चा में है।

इन्होने बनाया अपने झगडे को सार्वजानिक-

सलमान खान और कैटरीना कैफ
एक समय पर सलमान और कैट के रिश्तों की खूब चर्चा थी। लेकिन इसके बाद जब दोनों के बीच दरारें आई तो दोनों ने मीडिया के सामने इसे स्वीकार किया। पहले सलमान खान ने घोषणा की, कि वह कैटरीना के साथ ब्रेक-अप कर चुके है, अब बस वह दोस्त है। वहीं जब एक सेमिनार में कैट पर इन सभी सवालों को दागा गया तो उनका कहना था कि अगर सलमान कह रहे है कि हम अलग हो गये है, तो यह सही ही होगा।

कंगना राणावत, आदित्य पंचोली
कंगना रनोत और आदित्य पंचोली का ब्रेक-अप भी एक बड़ा सार्वजनिक तमाशा बना था। कथित तौर पर इन दोनों की लिव-इन रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चली। यह वाकया उस वक़्त का है, जब कंगना एक पार्टी में थी, तभी वहाँ आदित्य का उनके साथ सामना हुआ। उस वक़्त कंगना ने जल्दबाज़ी में पार्टी छोड़ी और आदित्य से बचने के लिए ऑटो रिक्शॉ पकड़ कर निकल गई। कहा जा रहा था कि आदित्य ने कंगना के ऑटो का पीछा किया और ऑटो बीच रस्ते रुकवा लिया और उनके साथ शारीरिक अपशब्दों का प्रयोग कर कंगना के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद कंगना ने आदित्य के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई जिसकी काफी लंबी जांच हुई।

करीना कपूर, शाहिद कपूर
वह एक शाकाहारी में बदल गई। आध्यात्मिक विश्वासों में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी यहाँ तक कि अपनी एकांतप्रिय आदतें भी बांटनी शुरू कर दी। लेकिन कथित तौर पर शाहिद ने फिर भी करीना से दबा हुआ ही महसूस किया। हालाँकि इन्होने अपनी आपसी समस्याओं को काफी छुपा कर रखा। लेकिन इनके झड़गे फिर भी सार्वजानिक हो गये। जैसे कि जब 'कॉफी विद करण' में करण ने शाहिद से पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है, जब करीना ने उनके अनुसार अपने आपको बदल लिया है। इस सवाल पर शाहिद काफी चिढ गये थे, और शूट के बाद शाहिद ने कहा था करीना को अपने दोस्तों के सामने उनके बारे में बोलते समय ध्यान रखना चाहिए।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय
जब सलमान खान और ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार आनी शरू हुई थी तो ऐश्वर्या ने इस बात को स्वीकार किया था कि कैसे वह शारीरिक अपशब्दों की शिकार हुई है। यहाँ तक कि सलमान खान ने फ़िल्म 'चलते-चलते' के सेट पर जाकर भी झगड़ा किया था। साथ ही ऐश्वर्या के माता-पिता ने सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

जीनत अमान, संजय खान
हालाँकि इन दोनों के बीच में क्या चल रहा है, इसकी पुख्ता जानकारी किसी को भी नहीं थी। लेकिन जब दोनों अलग हुए तो इनके इस रिश्ते में जीनत ने बुरी तरह चोटें खाई और उनकी आँखों पर हमेशा के लिए निशान पड़ गये।

End of content

No more pages to load