इसमें कोई संदेह नहीं है कि रणबीर कपूर ने अब तक जिन भी फिल्मों में काम किया है। उनमें वह अकेले ही हीरो थे, और उन्होंने अपने ही दम पर फ़िल्म को सफलता दिलाई है। लेकिन इस बार कपूर खानदान के चिराग को जिस अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिल रहा था वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानि शारुख है। लेकिन रणबीर को ये मौका पसंद नहीं आया और उन्होंने शाहरुख के साथ एक ही फ़िल्म में काम करने से मना कर दिया।
लेकिन ऐसा नहीं है कि रणबीर को शाहरुख़ से कोई दिक्कत है, बल्कि वह दो हीरो वाली फ़िल्म में काम ही नहीं करना चाहते। इसीलिए उन्होंने करण जौहर को मना कर दिया।
सूत्रों के अनुसार करण जौहर ने रणबीर कपूर को शाहरुख खान के साथ फ़िल्म में काम करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। लेकिन अपने करियर के इस मोड़ पर रणबीर दो अभिनेताओं वाली फ़िल्म में काम नहीं करना चाहते है।
सूत्र बताते है, "रणबीर एक सोलो किरदार के रूप में अपनी स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत बनाना चाहते है। वह किसी भी फ़िल्म को अकेले अपने दम पर सफल बनाने में कामयाब है। सूत्र बात को आगे बढ़ाते हुए कहते है कि आने वाले समय में रणबीर के खाते में 'बॉम्बे वेलवेट', 'जग्गा जासूस' और 'रॉय' जैसी फ़िल्में है।
रणबीर ने शाहरुख़ के साथ काम करने से किया इंकार
-
Monday, November 04, 2013


