दीपिका ने सलमान के शो 'बिग बॉस' से चुराई नजरे

दीपिका ने सलमान के शो 'बिग बॉस' से चुराई नजरे
इन दिनों दीपिका अपनी आगामी फ़िल्म 'रामलीला' के प्रोमोन में व्यस्त है। जो वह अपने रियल और रील हीरो रणवीर सिंह के साथ मिलकर कर रही है। कहा जा रहा है कि दीपिका मंगलवार को अपनी इसी फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गई थी। लेकिन साथ ही उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में जाने से नजरे चुरा ली।

अब लोगों के द्वारा दीपिका के 'बिग बॉस' में ना जाने की जो अटकले है, वह है, दीपिका की शाहरुख से नजदीकी। सभी को पता है कि दीपिका की शाहरुख के साथ अच्छी केमिस्ट्री है। साथ ही जब से दोनों ने 'फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया है तब से दोनों अच्छे दोस्त भी है। साथ ही यह भी सभी जानते है कि सलमान और शाहरुख दोनों एक दूसरे के विरोधी है।

अब दर्शकों को तो उम्मीद थी ही कि दीपिका के दर्शन 'बिग बॉस' में तो होंगे ही। ऐसे में दर्शकों को यह बहुत अजीब लगा कि दीपिका उसी चैनल के एक शो पर तो चली गई लेकिन उन्होंने 'बिग बॉस' में जाना ठीक नहीं समझा। साथ ही दीपिका का यह कहना कि वह सलमान के साथ काम करना चाहती है, और उनके शो 'बिग बॉस' में न जाना यह लोगों को बहुत अटपटा लग रहा है।

सूत्रों के अनुसार, "दीपिका ने काफी समय के बाद अब सलमान के साथ काम करने की अपनी इच्छा को जाहिर किया है। पहले दीपिका के नाम की चर्चा सलमान की 'किक' के लिए थी। लेकिन ख़बरों के अनुसार दीपिका की शाहरुख से नजदीकी के चलते ही दीपिका को सलमान के साथ नहीं लिया गया था।

हालाँकि दीपिका के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, "दीपिका का 'बिग बॉस' के लिए जाना तय नहीं था। वह अपनी दूसरी प्रतिबद्धताओं को लेकर व्यस्त थी।"

End of content

No more pages to load