'बिग बॉस-साथ 7' से कैंडी बेदखल

'बिग बॉस-साथ 7' से कैंडी बेदखल
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस-साथ 7' में शामिल हुईं मॉडल-व्यवसायी कैंडी बरार शनिवार को 'बिग बॉस' के घर से बेदखल हो गईं। कैंडी घर में मॉडल एजाज खान के साथ दाखिल हुई थीं।

घर में कुछ ही दिन टिक पाने वालीं कैंडी घर में अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी और अभिनेता अरमान कोहली से नजदीकियां बढ़ाती दिखीं थीं।

शो के पूर्व प्रतिभागी योग गुरु विवेक मिश्रा ने एक बार कैंडी को टीवी अभिनेता कुशाल टंडन की पूर्व प्रेमिका बताया था। लेकिन इस मॉडल के 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश करते ही कुशाल की रवानगी हो गई थी। घर से उनकी बेदखली तनिशा और वीजे एंडी से किए गए दुर्व्यवहार के चलते हुई।

फिलहाल 'बिग बॉस' के घर में संग्राम सिंह, एली आवरम, प्रत्यूषा बनर्जी, काम्या पंजाबी, गौहर खान, एजाज खान और सोफिया हयात बची हैं।

यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है।

End of content

No more pages to load