रणबीर और कैट का प्रेम-गेम

रणबीर और कैट का प्रेम-गेम
रणबीर और कैट की आंख मिचौली वैसे तो अब पुरानी हो चुकी है, लेकिन जब दोनों को छुप-छुप कर मिलना अच्छा लगता है, तो दर्शकों को भी दोनों के बीच की इस आँख मिचौली में दखलंदाजी करना अच्छा लगता है। एक बार फिर इस प्रेमी जोड़े को सबकी नजरों से छुपकर कैट से मिलते देखके गया।

शनिवार को सांताक्रूज के प्रिव्यू थियटर में कैट एक हालिया हॉलीवुड फ़िल्म के प्रिव्यू में आई थी। हालाँकि फ़िल्म के दौरान तो रणबीर कैट के साथ नहीं थे लेकिन फ़िल्म ख़त्म होने के बाद वह कैट को लेने जरुर आए। लेकिन जैसे ही उन्होंने कैमरों को देखा तो वे जल्दी से थियेटर से निकल कर रणबीर की कार में बैठ गये जहाँ से बाद में कैट ने अपनी कर बदली।

सूत्र के अनुसार, "यह तक़रीबन आधी रात का समय होगा जब रणबीर प्रिव्यू थियटर पहुंचे। वह अंदर नहीं गये। कथित तौर पर वह कैट को लेने गये थे। शायद रणबीर कैट और अयान की देर रात डिनर की योजना होगी। लेकिन जब उन्हें लगा कि वह कैमरे के सामने है तो रणबीर ने ड्राइव कर के निकलना ही बेहतर समझा।

सूत्र बात को आगे बढ़ाते हुए कहते है, "उन्हें उस वक़्त देखा गया जब स्क्रीनिंग लगभग पूरी हो चुकी थी, और लोग बाहर आ रहे थे। यह तो साफ़ था कि वह फ़िल्म देखने नहीं आए थे, वह सिर्फ कैट को लेने आए थे।

फ़िल्म के इस प्रिव्यू को देखने निर्देशक कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, अर्जुन कपूर, विद्युत जामवाल और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस भी इस स्क्रीनिंग भी आए थे। टॉम हँक्स द्वारा अभिनीत यह एक्शन थ्रिलर फ़िल्म केवल कुछ लोगों के लिए ही ऑर्गनाइज़ की गई थी। कहा जा रहा है कि कबीर खान भी इसी की तर्ज पर एक प्रोजेक्ट तैयार करने की योजना बना रहे है।

End of content

No more pages to load