क्या पक रहा है अनुष्का और विराट कोहली के बीच

क्या पक रहा है अनुष्का और विराट कोहली के बीच
शैम्पू के एक विज्ञापन ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पर्दे पर एक साथ दिखने का मौका तो दिया ही है, साथ ही दोनों को दोस्ती करने का मौका भी मिल गया है। दोनों आजकल एक दूसरे से बात करने में इतने खो जाते है कि यह भी खबर नहीं रहती कि आस पास के लोग उन्हें देख भी रहे है।

दरअसल रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अपने क्रिकेटर विराट कोहली वर्सोवा में एक साथ घूमते देखा गया और वो भी आधी रात को।

अगर प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो, "यह जोड़ा अनुष्का की काले रंग की रेंज रोवर कार में था। कार अराम नगर में दिखी, यह कुछ मिनट के लिए एक विशेष स्थान पर रुकी थी जहाँ कुछ गुजरने वालों ने इस जोड़े को देखा।

देखने वालों के अनुसार अनुष्का ने उस समय गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं विराट काली टी-शर्ट और जींस में थे। साथ ही उन्होंने एक कैप भी पहनी हुई थी और शायद यह इन्होने अपने आप को छुपाने के लिए पहनी होगी। जब लोगों ने उन्हें देखा तो यह जोड़ा एक दूसरे से बात करने में बहुत व्यस्त था। इसके बाद कार यारी रोड की तरफ बढ़ गई। जहाँ अनुष्का रहती है।

सूत्रों के अनुसार, यह तो साफ है कि कार में अनुष्का और विराट ही थे। ये दोनों ही एक दूसरे के साथ बात करने में इतने व्यस्त थे कि दोनों को आस पास की खबर ही नहीं थी।"

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जब विराट किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के साथ दोस्ती करते नजर आ रहे है। बल्कि वह पार्टी करना बेहद पसंद करते है और उनके फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत से दोस्त।

भारतीय क्रिकेट टीम मैच के सिलसिले में फ़िलहाल मुम्बई में ही है। मैच 14 नवंबर को शुरू होगा।

End of content

No more pages to load