कैट बॉलीवुड के तीनों दिग्गज खानों के साथ काम कर चुकी है। लेकिन हाल ही में कैट ने जो खुलासा किया है वो थोडा सा अजीब है। दरअसल कैट ने हाल ही में कहा है कि वह सलमान के साथ सबसे ज्यादा आरामदायक महसूस करती है और शाहरुख़ के साथ बहुत बैचेन हो जाती है।
जब उनसे पूछा गया कि आपने तीनों खानों के साथ काम किया है, इन तीनों में से आप किस के साथ आरामदायक महसूस करती है और किस के साथ नर्वस। तो इस पर वह कहती है कि मैं फ़िल्म 'जब तक हैं जान' के दौरान शाहरुख के साथ बहुत नर्वस महसूस कर रही थी। हालाँकि सेट से अलग सभी कुछ मजेदार था। लेकिन जब भी मुझे कैमरे के सामने आना पड़ता था। मेरा दिमाग शून्य हो जाता था। उनमें ऐसा कुछ तो जरुर था जो मुझे नर्वस करता था।
वहीं सलमान के बारे में वह कहती है, कि मैं सलमान खान के साथ बेहद आरामदायक हूँ। शायद ऐसा इसलिए कि वह मेरे साथ शुरुआती वक़्त से ही रहे है, और हम दोनों के बीच एक आरामदायक स्तर बन चुका है। लेकिन शाहरुख के सामने तो मैं अपनी चेतना ही खो देती हूँ।
सलमान के साथ अच्छा महसूस करती हूँ, शाहरुख़ के साथ नर्वस: कैट
-
Tuesday, November 19, 2013


