हाल ही में सलमान खान रोमानिया में अपनी आगामी फ़िल्म 'जय हो' के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए गये थे। जहाँ उन्होंने अपनी फ़िल्म की हीरोइन डेज़ी शाह और बाकी क्रू मेंबर्स के साथ पूरा एक हफ्ता बिताया। हालाँकि चर्चा यह भी है कि गाने की शूटिंग से समय निकालकर वह अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड लुलिया वेंचर से भी मिलने गये।
यूनिट के एक सूत्र के अनुसार, "सलमान और उनके क्रू के सदस्यों ने रोमानिया में लगभग एक हफ्ते तक एक रोमांटिक गाने की शूटिंग की। साथ ही वह लुलिया से भी मिले।
ज्ञात हो तो यह लुलिया वेंचर वहीं रोमानियन अभिनेत्री और टीवी प्रस्तुतकर्ता है, जो कुछ दिनों पहले भारत आई थी और सलमान के साथ चर्चा में थी। जिन्हे अंतिम बार सलमान की फ़िल्म 'जय हो' की शूट के दौरान हैदराबाद में देखा गया था। साथ ही दोनों के बारे में यह भी खबरे थी कि शायद ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इसके बाद सलमान के परिवार के द्वारा लुलिया के विपक्ष में खड़े होने के बाद वह वापिस रोमानिया चली गई थी। सलमान और लुलिया के बीच ब्रेक-अप के बाद सलमान ने एक ऑनलाइन बातचीत में ये भी कहा था कि हम हमेशा के लिए दोस्त है।
क्या रोमानिया में लुलिया से मिले सलमान खान
-
Wednesday, November 20, 2013


