'गुत्थी' पर लगा कॉपी राईट एक्ट

'गुत्थी' पर लगा कॉपी राईट एक्ट
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के शो में 'गुत्थी' का किरदार इतना प्रसिद्द हो चुका है कि अब इसके निर्माताओं (वायकॉम18) ने इस पर 'कॉपी राईट एक्ट' लगा दिया है। उन्हें डर है कि कहीं कोई प्रतिद्वंदी चैनल और निर्माण कंपनी इसका प्रयोग ना कर ले, इसीलिए निर्माताओं ने इस पर धारा लगा कर इस चरित्र पर अपना एकमात्र अधिकार घोषित कर दिया है। जिसके लिए उन्होंने 20 नवंबर को एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र में नोटिस भी जारी कर दिया है।

सुनील ग्रोवर के कपिल के शो से अलग होने के बाद ही उनके गुत्थी के किरदार को याद किया जा रहा था। जिसके बाद खबर थी कि अब सुनील ग्रोवर इसे खुद 'द गुत्थीज़ शो' के नाम से लेकर आएँगे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। खबर है कि अब गुत्थी के किरदार के लिए वायकॉम18 किसी और कलाकार की तलाश में है।

नोटिस में कहा गया है, "एक निश्चित कलाकार और एक स्टैंड अप कॉमेडियन, जो कलर्स पर आने वाले कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद' कार्यक्रम से जुड़े है, वह किसी अन्य कार्यक्रम को लॉन्च करने या शो के साथ जुड़ने की योजना बना रहे है। ध्यान में रखे कि 'वायकॉम 18' कार्यक्रम की रूप-रेखा के अधिकार सहित कार्यक्रम से जुड़े कलाकार की सभी बौद्धिक सम्पदाओं का एकमात्र, विशेष, पूर्ण और असीमित स्वामित्व का अधिकारी है।"

End of content

No more pages to load