क्या कमल हासन की बेटी अक्षरा और रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज आपस में डेटिंग कर रहे है? आज कल यही फुसफुसाहट सिने-टाउन में जोर-शोर से चल रही है। ख़ास बात ये है कि रति अग्निहोत्र और कमल हासन आज से 30 साल पहले एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक फ़िल्म 'एक दूजे के लिए' में काम कर चुके है।
एक सूत्र के अनुसार, "दोनों को एक दूसरे को जानते काफी समय गुजर चुका है, लेकिन वे एक दूसरे के बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं है। दोनों का साथ-साथ कई बार मुंबई नाईटस्पॉट पर देखा गया है।
ज्ञात हो तो दोनों की डेट फ़िल्म 'लव यू सोनियो' जुलाई में रिलीज हुई थी। जो चल तो नहीं सकी लेकिन अक्षरा और तनुज को साथ ले आई। हालाँकि अक्षरा इसके बाद भी आर बाल्की की फ़िल्म में धनुष के साथ दिखेंगी जिसमें बिग बी भी होंगे। हालाँकि अक्षरा इस से पहले फ़िल्म निर्माता राहुल ढोलकिया की सहायक के तौर पर काम भी कर चुकी है। तब अक्षरा ने अपना लगाव फ़िल्म में अभिनय करने के बजाय फ़िल्म निर्माण में दिखाया था।
वैसे ये दोनों कपल पहली बार एक फ़िल्म के सेट पर मिले थे जिसमें अक्षरा की माँ सारिका तनुज के साथ एक फ़िल्म कर रही थी।
साथ ही इस से पहले अक्षरा को नसीरुद्दीन शाह के लड़के विवान के साथ भी देखा गया था। जिसके बाद इन दोनों के बारे में भी अटकलें लगाईं जा रही थी। कहा जा रहा है कि ये दोनों बचपन के दोस्त है।
क्या चल रहा है अक्षरा और तनुज के बीच
-
Tuesday, November 26, 2013


