'बिग बॉस' के ​इतिहास में पहली बार घटी ऐसी घटना, अरमान हुए गिरफ्तार

'बिग बॉस' के  ​इतिहास में पहली बार घटी ऐसी घटना, अरमान हुए गिरफ्तार
कलर्स चैनल ​ पर प्रसारित शो 'बिग बॉस-7' हमेशा अपने पंगो और किसी ना किसी घटना को लेकर चर्चा में रहता है। लेकिन अब जो हुआ है वह 'बिग बॉस'​ के अब तक के इतिहास की सबसे चौंकाने ​ वाली घटना है। सोमवार को अरमान कोहली को पुलिस ने 'बिग बॉस' के घर से गिरफ्तार कर लिया। ​आखिरकार सोफिया ने शो से बाहर होते वक्त अरमान को ​दी गई धमकी को पूरा कर ही दिया है, जिसमें उसने अरमान को कहा था कि वह " उन्हें सबक सिखाकर रहेंगी। ​"​

​ ​अरमान की यह गिरफ्तारी सोफिया हयात की शिकायत पर की गई है। ​जिसने 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद ​ ​ ​ ​सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ​ ​ में अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर उन पर संगीन धाराए लगा दी है।

सोफ़िया ने अरमान पर ​उनके साथ गलत व्यवहार ​, मारपीट और धमकी ​का आरोप लगाते हुए 11 दिसम्बर को ​​सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज ​कराई थी, हालाँकि इस से पहले वह लोनावला पुलिस के पास भी गई थी, जहां उनकी सुनवाई नहीं हुई थी। ​
​​अरमान ​को पुलिस ने धारा 324, 506 और 509 ​​के तहत गिरफ्तार ​कर लिया है। ​इसके बाद अब ​मंगलवार को अरमान को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ​साथ ही ​पुलिस ने ​इस घटना की फुटेज भी हांसिल कर ली है। और अगर अरमान आरोपी साबित हो जाते है तो उन्हें एक साल की जेल हो जाएगी।

End of content

No more pages to load