लगता है, 'बिग-बॉस-7' के घर में एक दूसरे के करीब आए गौहर और कुशाल के मधुर संबंधों को किसी की नजर लग गई है । दोनों के बीच रोमांस को सभी ने देखा है लेकिन अब इस रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है, अब यह दरार खाई का रूप लेगी या यहीं थम जाएगी इसका तो पता नहीं, लेकिन दोनों के लिए बुधवार का दिन बेहद खऱाब रहा और दोनों एक दूसरे के साथ तैश में आकर भिड़ गये।
गौहर और कुशाल का ये झगड़ा उस वक़्त हुआ जब कुशाल खाना खा रहे थे, और गौहर ने उनकी प्लेट से प्याज का एक टुकड़ा ये कहकर उठा लिया कि घर के बाकि लोगों को भी खाना है। हालाँकि कुशाल ने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया लेकिन गौहर नहीं मानी बस फिर क्या कुशाल गौहर पर बिगड़ गये और खूब खरी खोटी सुनाई। ऐसे में जब एजाज बीच में आए तो कुशाल ने उसे ये कह कर बीच में आने से रोक दिया कि वो मेरी है और तुम बीच में मत आओ।
साथ ही कुशाल एजाज के गौहर को पसंद करने से भी काफी परेशान है, और इसका जिम्मेदार कहीं ना कही एजाज भी है। जब कुशाल गौहर के साथ लड़ रहे थे तो एजाज ने जब मामले में पड़ने की कोशिश की तो कुशाल एजाज पर भड़क गये और कहा कि तुम इस मामले से बाहर रहो और वो मेरी है, मैं उसे कह रहा हूँ।
बिग बॉस के घर में एक साथ रहते-रहते जहाँ लोग एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन जाते है, वहीं कुछ के बीच प्रेम का अंकुर भी फूट जाता है। इस बार शो में प्रेमी जोड़े के रूप में अरमान और तनीषा, और गौहर और कुशाल बन कर सामने आए थे। इनमें से कुशाल और गौहर ने एक दूसरे के लिए बहुत सी कुर्बानिया भी दी है। जब कुशाल को घर से बाहर निकाल दिया गया था तो गौहर खुद ही घर से बाहर निकल गई थी, और कुशाल के बिना घर में वापिस आने को तैयार ही नहीं थी। वहीं कुशाल ने भी गौहर के लिए घर में बहुत पंगे लिए है।
वहीं इन दोनों के बारे में काम्या ने तो घर से बाहर आकर ये भी कहा था कि ये दोनों एक दूसरे के बेहद करीब है, और इनका प्यार सच्चा है। साथ ही कुशाल के बारे में कहा था कि कुशाल का घर में अपना किसी से साथ कोई मतभेद नहीं है, उन्होंने तो गौहर के लिए ही घर में झगडे किये है। ऐसे में तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के इस रिश्ते को नजर लग गई है।
गौहर और कुशाल की दोस्ती को लगी नजर, एक दूसरे से बात करने को भी तैयार नहीं
-
Wednesday, December 18, 2013


