हॉउसफुल चल रही है, पहले हफ्ते में 69.58 करोड़ की कमाई

हॉउसफुल चल रही है, पहले हफ्ते में 69.58 करोड़ की कमाई
'धूम-3' ​बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है, और इसके सारे शो 100 प्रतिशत पर चल रहे है। पहले दिन 36.22 करोड़ कमाने के बाद अब यह पहले हफ्ते में 69.58 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

और इसके साथ ही यह ​36.22 करोड़ के साथ शुरुआत कर, सबसे ज्यादा कमाई के साथ खाता खोलने वाली फ़िल्म भी बन गई है।​ जहाँ इस से पहले कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली चेन्नई एक्सप्रेस ने पहले दिन 33.22 ​करोड़ और उसके बाद 'कृष-3' ने 25.50 करोड़ की कमाई की थी वहीं अब 'धूम-3' 36.22 कमा कर सबसे बड़ी शुरुआत करने वाली फ़िल्म बन गई है।

​ भारत में अभी तक हिंदी, तमिल और तेलगु में लगभग 69.58 करोड़ पर पहुंचने वाली 'धूम-3' ने विदेशों में 3.3 मिलियन की कमाई की है। यानी इसने कुल मिला कर 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह फ़िल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' (227.13) करोड़ और 'कृष-3' (224.92) करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।

End of content

No more pages to load