हुमा और कल्कि के विरोधी होने की कब से चर्चा चल रही है, और जिसका कारण हैं हुमा का कल्कि और अनुराग कश्यप के बीच आना बताया जा रहा था। लेकिन अब ये सभी बातें धुंदली पड़ती नजर आ रही है। दरअसल कल्कि और हुमा ने गुरुवार को एक साथ 'डेढ़ इश्किया' का आनंद उठाया।
महानगर मुंबई के एक थियटर में गुरुवार को 'डेढ़ इश्किया' का प्रीमियर किया गया था जिसमें कल्कि को भी हुमा ने बुलाया था और कल्कि ने यह बुलावा स्वीकार भी किया और इस प्रीमियर में शामिल भी हुई। इतना ही नहीं इस मौके पर ये दोनों साथ में बेहद खुश भी दिखी। साथ ही दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फ़ोटो भी खिंचवाए और फिर फ़िल्म भी देखी।
इस बात का खुलासा करते हुए एक आंतरिक सूत्र ने बताया, "कल्कि लगभग 9.20 के करीब पहुंची, और हुमा और अपने परिवार के साथ फ़िल्म देखी। सूत्र कहता हैं कि हुमा की माँ आमिना सलीम कुरैशी और उनके भाई साक़िब सलीम फ़िल्म के प्रोमो में शामिल हुए थे और उस वक़्त कोचलिन ने भी उनके साथ काफी प्रेम और सद्भावना पूर्वक व्यवहार किया था।
हालाँकि कुछ दिनों पहले अनुराग और कल्कि के साक्षात्कार में दोनों ने हुमा के लिए कहा था कि वह हम दोनों की दोस्त है। लेकिन इसके तुरंत बाद जब हुमा से पूछा गया कि दोनों के बीच हुमा का क्या रोल हैं तो कल्कि बिना जवाब दिए ही उठकर बाहर चली गई। हालाँकि इसके बाद हुमा ने भी इस बारे में इंकार किया था कि उनकी अनुराग और कल्कि के बीच कोई भागीदारी नहीं है।
हुमा और कल्कि ने एक साथ देखी फ़िल्म
-
Saturday, January 11, 2014


