​​मेरे ​और ​अनुराग के अलग होने में हुमा का रोल नहीं

​​मेरे ​और ​अनुराग के अलग होने में हुमा का रोल नहीं
​कल्कि और अनुराग के रिश्तों में आई दरार के बाद से ही इसका कारण हुमा और अनुराग की नजदीकिया कहा जा रहा है। लेकिन अब इस बात को कल्कि कोचलिन ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। वह कहती हैं कि हुमा का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।



​कल्कि हाल ने पहले तो हुमा की हालिया रिलीज फ़िल्म 'डेढ़ इश्किया' के प्रीमियर में जाकर इस बात का खंडन किया और फिर ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि ​"जीसस क्राइस्ट क्या हम हुमा को इसस मामले से अलग रख सकते हैं? अनुराग और मेरे बीच चल रही दिक्कतों का हुमा से कोई लेना देना नहीं है।"​​



​ज्ञात हो तो शादी के दो साल बाद कल्कि (30) और अनुराग (41) ने पिछले वर्ष नवंबर में अलग होने की बात कही थी।​ जिसके पीछे ​कयास लगाए जा रहे थे कि ​​'गैंगस ऑफ वासेपुर​'​ ​में अनुराग कश्यप के साथ काम कर रही अभिनेत्री हुमा कुरैशी ​और अनुराग ​काफी नजदीक आ गये हैं और इसी के कारण ही कल्कि और अनुराग के बीच दूरियां बढ़ रही है।



​हालाँकि अनुराग ​ने तो इस मुद्दे पर चुप्पी साध​ रखी हैं​, लेकिन हुमा ​और कल्कि के इस बारे में कुछ ना कुछ सफाई आती ही रहती है। जहाँ कल्कि ने इस बारे में हुमा को अलग रखने की हिदायत दी हैं वहीं हुमा ने भी इस पचड़े में पड़ने से इनकार कर दिया।

End of content

No more pages to load