भारतीय सिने तारिकाओं ऐश्वर्य राय बच्चन, सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ लॉरियल पेरिस की नई मॉडल चुनी गई हैं। हालिया प्रदर्शित फिल्म 'धूम:3' की नायिका कैटरीना ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सम्मानजनक बात है कि वह लॉरियल पेरिस की भारतीय श्रृंखला की चौथी हस्ती हैं।
कैटरीना ने एक बयान में कहा, "मैं हमेशा से इस ब्रांड की प्रशंसक रही हूं। मुझे उनका संदेश 'बिकॉज यू आर वर्थ इट' बेहद खूबसूरत और सशक्त लगता है। इस ब्रांड की खूबसूरत प्रतिनिधि महिलाएं दुनिया भर की प्रेरणा रही हैं।"
अभिनेत्री ऐश्वर्य राय 12 सालों तक लॉरियल पेरिस की विश्व ब्रांड अम्बेसडर रहीं। उन्होंने कहा, "मैं लॉरियल पेरिस परिवार में कैटरीना का गर्मजोशी से स्वागत करती हूं। मुझे यकीन है कि लॉरियल पेरिस की ब्रांड अम्बेसडर के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खुशी महसूस करेंगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"
कैटरीना बनीं लॉरियल पेरिस का चौथा भारतीय चेहरा
-
Wednesday, January 22, 2014


