क्या अब रणबीर और शाहिद भी?

क्या अब रणबीर और शाहिद भी?
लगता हैं कि इस साल फ़िल्मी सितारों के बीच कड़ी टक्कर की बारी है। आगामी टकरावों में अब रणबीर कपूर और शाहिद कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। यानी दोनों की फ़िल्में 12 सितंबर को एक साथ रिलीज होंगी। जहाँ रणबीर कपूर की फ़िल्म 'रॉय' हैं वहीं शाहिद कपूर भी फ़िल्म 'हैदर' के साथ सिने-स्क्रीन पर उतरेंगे।

इस बारे में व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने अकाउंट पर लिखा है, "एक और टकराव! यह होगा रणबीर कपूर और शाहिद कपूर के बीच, 12 सितंबर को। #रॉय वर्सेस हैदर"

वहीं जब इस बारे में जानकारी पुख्ता करने के लिए फ़िल्म निर्माता भूषण कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, "'रॉय' 12 सितंबर को ही रिलीज होगी, और इस से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस दिन कोई और फ़िल्म रिलीज हो रही हैं या नहीं। किसी दूसरी फ़िल्म की रिलीज के बारे में जानकारी रखना बहुत मुश्किल होता है, तो तारीखें बदलते रहने का कोई तुक नहीं बनता। हम फ़िल्म की शूटिंग मार्च में शुरू करेंगे। जिसके पहले शॉट को मुम्बई में ही शूट किया जाएगा, और इसके बाद इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में होगी। इसकी शूटिं मई में पूरी हो जाएगी।

अगर इन दोनों फिल्मों की तुलना की बात की जाए तो, जहाँ शाहिद कपूर की फ़िल्म विलियम सेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' पर आधारित होगी जिसका निर्देशन विशाल भरद्वाज करेंगे। और इस फ़िल्म में शाहिद कपूर की हीरोइन श्रद्धा कपूर होंगी। वहीं रणबीर कपूर की फ़िल्म 'रॉय' एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित फ़िल्म होगी जिसे विक्रम जीत सिंह निर्देशित करेंगे।

End of content

No more pages to load