वेलेंटाइन डे के दिन करेंगी रानी मुखर्जी शादी

वेलेंटाइन डे के दिन करेंगी रानी मुखर्जी शादी
आदित्य चोपड़ा और रानी के संबंधों की ख़बरें तो कब की आ रही है, लेकिन अब एक और नई खबर दोनों की शादी को लेकर आई हैं कि ये दोनों आगामी 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन शादी करने जा रहे है।

कहा जा रहा हैं कि ये दोनों जोधपुर के ​उम्मेद भवन में वेलेंटाइनडे के दिन शादी करेंगे। ​शादी ​की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।​ परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र की बातों पर यकीन किया जाए तो, रानी शादी की रस्मों के लिए पहले से ही उम्मेद भवन पहुंच चुकी है। ​"

​अगर यह खबर सच हैं तो, ​रानी और आदित्य की शादी इस साल की पहली बॉलीवुड शादी होगी। कहा जा रहा था कि यह जोड़ा चार सालों से एक दूसरे के साथ रिश्तों में है, और अब दोनों शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे है।

End of content

No more pages to load