किरण ​के घर रणीबर और कैट ने ​एक साथ किया डिनर

किरण ​के घर रणीबर और कैट ने ​एक साथ किया डिनर
लगता है कि रणबीर कपूर और कैट की नाराजगी दूर हो गई है, तभी तो किरण राव की पार्टी में दोनों साथ में नजर आए। आमिर खान तो फ़िलहाल यूरोप में है और किरण मुंबई में ही है, और किरण ने यह पार्टी अकेले ही रखी थी। गुरुवार को किरण ​के ​घर पर ही रखी गई पार्टी में, उनके कुछ करीबी दोस्तों के अलावा रणबीर और कैट भी मौजदू थे।​
​​
​ सूत्र के अनुसार, "​गुरुवार को किरण के ​​पांच बेहद करीबी दोस्त उनके घर रात को डिनर पर आए थे। यह बहुत छोटी सी पार्टी थी, जिसमें लोग रात को 9 बजे से आने शुरू हुए थे। ​पहले पार्टी में कैट पहुंची और उनके पीछे अयान मुखर्जी, करण जौहर और रणबीर कपूर आए।​
​​
​ ​ ​सूत्र आगे कहते है, "कैट सबसे पहले इस पार्टी से 1:20 पर बाहर निकली, वहीं अयान और आरती उनके बाद बाहर निकले। वहीं एक और सूत्र का यह भी कहना हैं कि यह एक ​बेहद छोटा अफेयर था। आमिर यहाँ नहीं थे और इसीलिए यह एक बड़ी पार्टी नहीं थी। इसीलिए सिर्फ करीबी मित्र आपस में मिले और डिनर किया।

End of content

No more pages to load