विद्या क्यों लगा रही हैं अस्पताल के चक्कर

विद्या क्यों लगा रही हैं अस्पताल के चक्कर
खबर है कि पिछले कुछ हफ़्तों से विद्या लगातार मुंबई के ही एक अस्पताल के चक्कर लगा रही है। और वह डॉक्टर से लगातर संपर्क में भी है। हालाँकि कारणों का अभी किसी को कुछ भी नहीं पता है, बस लोग अपनी तरफ से अटकलें लगा रहे है।

​ ​एक सूत्र के अनुसार, "विद्या अँधेरी के अस्पताल में, अक्सर जाती रहती है, लेकिन स्टाफ को इसके बारे में जानकारी देने से सख्ती से मना किया गया है। वहीं किसी-किसी समय पर वह परिवार के कुछ सदस्यों के साथ भी देखी गई है।"

​सूत्र बात को आगे बढ़ाते हुए कहता है, "उनके अस्पताल जाने के पीछे हर तरह की चर्चाएं है। लेकिन विद्या ने अभी इसके बारे में चुप्पी साधे रखना ही बेहतर समझा है। जबकि अस्पतला के एक अधिकारिक वक्ता ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी देने से मना कर दिया है। वहीं एक हालिया साक्षात्कार में विद्या ने कहा था कि वह परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में दो सालों के बाद ही सोचेगी। क्योंकि तब तक उन्हें अपने काम के लिए किये वादों को पूरा करना है।

End of content

No more pages to load