इन दिनों अनुष्का विराट कोहली के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में है। लेकिन अनुष्का इस बात को मानने से इंकार करती है। जल्द ही अनुष्का अनुराग कश्यप के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में देखने को मिलेगी।
इसी शो में करण के कुछ सवालों पर अनुष्का ने अपने और विराट के सवालों पर नकारत्मक जवाब दिए। मसलन जब करण ने अनुष्का से पूछा कि क्या वह अपने आप को क्रिकेट की पहली महिला के आधार पर देखना चाहेंगी। इस पर अनुष्का का जवाब था "यह सच नहीं है"। इसके बाद करण जौहर ने उनसे कहा कि वह क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक कमर्शियल विज्ञापन के बारे में साथ में अच्छे लग रहे थे।
वहीं करण ने यह भी पूछा कि क्या वह उन्हें देख रहे थे, इस पर भी अनुष्का ने साफ़ मना कर दिया।
यह सच नहीं है: अनुष्का शर्मा
-
Wednesday, February 05, 2014


