रणवीर सिंह ने आहना की शादी में किया हंगामा

रणवीर सिंह ने आहना की शादी में किया हंगामा
अगर सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो, रणवीर सिंह ने रविवार शाम को आहना देओल की शादी में एक फोटोग्राफर के साथ हाथापाई कर दी। सूत्र के अनुसार जब फोटोग्राफर रणवीर सिंह और दीपिक के गुपचुप प्रेम फरमाने वाले पलो को कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहा था तो रणवीर सिंह ने अपना आपा खो दिया। ​

​सूत्र के अनुसार, दीपिका रणबीर दोनों ही एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर गुफ़तगू करने में व्यस्त थे। तभी एक फोटोग्राफर ने उनकी फ़ोटो क्लिक कर ली जिस से रणवीर परेशान हो गये। ​​​​

​सूत्र आगे कहता है, "​​ये दोनों पार्टी में जहाँ भी जा रहे थे साथ ही जा रहे थे, और दोनों एक साथ बेहद आनंद उठा रहे थे। लेकिन जैसे ही रणवीर ने देखा कि फोटोग्राफर ने उनकी फ़ोटो क्लिक कर ली हैं इसके बाद रणवीर ने फोटोग्राफर का पीछा करना शुरू कर दिया। और इसके बाद दोनों के बीच में हाथापाई हो गई। इसके बाद उन्होंने कैमरा लिया और फिर फ़ोटो को डिलीट कर दिया। इसके बाद जल्द ही दोनों पार्टी से निकल गये।" ​​

​वहीं रणवीर के एक वक्ता ने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि रणवीर ने किसी फोटोग्राफर से हाथापाई नहीं की। इस निजी समारोह में वह फोटोग्राफर छुप-छुप के रणवीर की सहमति के बिना डीजे कंसोल​ के पीछे से फ़ोटो लेने की कोशिश कर रहा था, जिसकी जानकारी रणवीर को नहीं थी। काफी देर तक देखने के बाद रणवीर को काफी असहज महसूस होना शुरू हो गया। इसके बाद रणवीर उस फोटोग्राफर के पास गये और फ़ोटो को डिलीट करने का निवेदन किया। और उस फ़ोटो ग्राफर के साथ हाथापाई की इस खबर को बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किया जा रहा है।

End of content

No more pages to load