फाकरी के लिए मजेदार रही हिंदी में डबिंग

फाकरी के लिए मजेदार रही हिंदी में डबिंग
मॉडल-अभिनेत्री नरगिस फाकरी ने डेविड धवन की आगामी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के लिए डबिंग की। फाकरी धाराप्रवाह हिंदी नहीं बोल पाती हैं लेकिन उन्होंने इसका आनंद उठाया। 'रॉकस्टार' से हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली अभिनेत्री को अपनी पहली फिल्म के लिए किसी और की आवाज की जरूरत पड़ी थी।

फाकरी ने कहा, "मैं डबिंग से गुजर रही हूं। मैंने पहली बार हिदी में डबिंग की। यह अनुभव अद्भुत था और साथ ही डरावना भी। मैंने इसका आनंद लिया और बहुत कुछ सीखा।"

उन्होंने हालांकि वर्ष 2013 की अपनी फिल्म 'मद्रास कैफे' में स्वयं के लिए अंग्रेजी में डबिंग की थी।

उन्होंने कहा, "मैं जल्द ही फिल्म का प्रचार शुरू कर दूंगी। हंसाना मुश्किल है, लेकिन मुझे सबके साथ काम करके मजा आया। यह 4 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। इसके प्रदर्शन के ठीक बाद मैं 'शौकीन' की शूटिंग शुरू करूंगी। यह पुरानी फिल्म का रीमेक है।"

'शौकीन' में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, परेश रावल और अनिल कपूर भी हैं।

End of content

No more pages to load