​ सलमान खान फिर निभाएंगे डबल रोल

​ सलमान खान फिर निभाएंगे डबल रोल
सलमान खान एक बार फिर से डबल रोल की तैयारी कर रहे है, और यह फ़िल्म बनाएँगे सूरज बड़जात्या। इस से पहले भी सलमान खान 1997 में साजिद नाडियावाला की फ़िल्म 'जुड़वाँ' में डबल रोल में नजर आ चुके हैं जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था और इसीलिए उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है।

​फ़िल्म इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, "सलमान खान अगली फ़िल्म में डबल रोल निभाने और सूरज बड़जात्या के साथ 15 साल बाद काम करने, दोनों ही चीजों को लेकर बहुत उत्साहित है। फ़िल्म की बाकि कास्ट का तय होना अभी बाकी है।"

​हालाँकि अभी इस फ़िल्म के बारे में लोगो को ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखने वाले एक सूत्र का कहना है, "यह फ़िल्म सूरज की ट्रेड मार्क फ़िल्म से अलग होगी। और सूरज अभी तक फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। और यह एक ऐसा विषय है जो उनके पिता के दिल के करीब है। फ़िल्म एक शाही युवा के चारों तरफ घूमेगी जिसमें अभिनेत्री एक राजकुमारी का किरदार निभाएंगी।

​हालाँकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि फ़िल्म में अभिनेत्री कौन होगी। कहा जा रहा है कि इसके लिए सोनम कपूर का नाम सबसे ऊपर है। साथ ही यहाँ यह भी कहा जा सकता हैं कि दीपिका को भी इस किरदार के लिए प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उनके पास तारीख ना होने की वजह से वह फ़िल्म का हिस्सा बनने के लिए हाँ नहीं कर पाई थी।

​ ​फ़िल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी, और इसे ​कर्जत में एनडी स्टूडियो में शूट किया जाएगा ​। एक सूत्र के अनुसार, "फ़िल्म के लिए फिलहाल एक बड़े और शानदार सेट का निर्माण किया जा रहा है।" कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म को अगले साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।

End of content

No more pages to load