हाल ही में पत्रकार से अभिनेत्री बनी गीतिका त्यागी के बारे में एक बात सामने आई है। गीतिका जो आजकल फ़िल्म निर्माता के द्वारा की गई छेड़ छड़ के आरोप को लेकर चर्चा में है, उन्हें 2004 में एक न्यूज़ चैनल से उनकी एक हरकत के चलते बाहर निकाल दिया गया था। गीतिका पर आरोप था कि उन्होंने न्यूज़ ऐंकर से 'आप पार्टी' की नेता बनी शाज़िया इल्मी का एटीएम उनके पर्स में से निकल लिया था।
इल्मी के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "इल्मी शाम के सात बजे के न्यूज़ की एंकर हुआ करती थी और वहीं गीतिका इस शो को 10 बजे के स्लॉट में होस्ट करती थी। ये दोनों का मेकअप रूम भी एक ही था। और हमेशा ही शज़िआ उनके बैग को रूम में ही छोड़ दिया करती थी। उसने यह सोचा भी नहीं होगा कि गीतिका बैग से एटीएम निकाल लेगी और पैसे निकाल लेगी। जाहिर तौर पर इल्मी ने घोषणा की कि उसके एटीएम का किसी ने प्रयोग का लिया है। इसके बाद उन्होंने मेनेजमेंट के साथ मिलकर इसकी शिकायत भी की। "
सूत्र बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, "जब पूछा गया तो गीतिका ने आरोपो को सिर्फ यह कह कर ख़ारिज किया कि वह उस से बड़े ओहदे पर थी। उसे सीसीटीवी फुटेज में जब देखा गया तो इस पर तुरंत कार्यवाही की गई। इसके बाद उसे संस्था ने त्यागपत्र देने के लिए कहा, और बाहर निकाल दिया गया।"
इल्मी जो इस वक़्त लंदन में हैं उन्होंने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हाँ, जो घटना आप बता रहे हैं वह सच है" हालाँकि गीतिका ने इस मेल का भी कोई जवाब नहीं दिया है।
ये क्या किया था गीतिका ने?
-
Monday, February 24, 2014


