सोनाक्षी​ ने शाहिद ​को सबसे पहले दी जन्मदिन ​की बधाई

सोनाक्षी​ ने शाहिद ​को सबसे पहले दी  जन्मदिन ​की बधाई
​शाहिद कपूर का कल जन्मदिन था और उन्होंने अपना जन्मदिन गोवा में अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मनाया। लेकिन नई खबर ये भी है कि उनके इस जन्मदिन पर सबसे पहले बधाई किसी और ने नहीं बल्कि उनकी सबसे खास दोस्त सोनाक्षी सिन्हा ने दी है।

​एक सूत्र के अनुसार, "शाहिद ने अपने बेहद नजदीकी दोस्तों के एक गैंग, जिनमें से कुछ इंडस्ट्री से बाहर के भी थे, के साथ मिलकर गोवा में समय बिताया। वह दक्षिणी गोवा के 'मोरजिम बीच' के एक करीबी होटल में ठहरे थे। शाहिद की फ़िल्म 'हैदर' की कश्मीर में चल रही शूटिंग खत्म हो चुकी है, और इसीलिए शाहिद अब रेत और धूप में थोड़ी सी मस्ती करने के मूड में है। वह अब बर्फीली पहाड़ियों और घाटियों से अलग कोई जगह चाहते थे, और इसीलिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर गोआ में पार्टी करने का मूड बनाया।

​इन दिनों अपनी फ़िल्म के ही लुक में नजर आ रहे शाहिद अपने जन्मदिन को पूरे जोर-शोर से मनाना पसंद करते है। लेकिन इस बार उनके लिए जो खास बात थी वह यह कि उन्हें सबसे पहले ट्विटर पर जिसने बधाई दी वह और कोई नहीं बल्कि उनकी फ़िल्म 'आर... राजकुमार' की ​सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा है।

​सोना ने ट्वीट किया है, "हैप्पी बर्थडे' @ शाहिद कपूर!! गोवा में गंदी बात और पार्टी ऑल नाईट अच्छा: मजे करो।" यहाँ तक कि सोनाक्षी ने शाहिद के साथ उनकी फ़िल्म के प्रोमोशन के समय खींची गई एक फ़ोटो भी पोस्ट की है।

ज्ञात हो तो दो साल पहले, शाहिद ने गोवा में चार दिन की पार्टी का आयोजन किया था। उस वक़्त शाहिद कपूर नर्गिस फाकरी के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में थे।

End of content

No more pages to load