'सत्यमेव जयते' के पहले सीजन के बाद आमिर को धमकियां मिली थी। जिसके बाद उनका अब अगला सीजन 2 मार्च से शुरू होने जा रहा है और आमिर खान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और इसीलिए उन्होंने गोलियों और विस्फोटकों से निपटने के लिए 'विशेष सुरक्षा' मर्सिडीज बेंज खरीदी है।
अगर सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो, आमिर खान आज कल बॉलीवुड में सबसे महंगी कार का लुत्फ़ ले रहे है। जो उन्होंने हाल ही में खरीदी है। यह मर्सिडीज बेंज एस600 कार है जो एक 'विशेष सुरक्षात्मक' कार है।
इस से अलग सूत्रों का कहना है कि इसके बाद अब वह देश में मनमोहन सिंह और अम्बानी के बाद तीसरे ऐसे व्यक्ति बन गये है, जिसके पास यह कार है।
एक सूत्र के अनुसार, "सत्यमेव जयते' के पहले सीजन के बाद जब आमिर खानने शो में कन्या भ्रूण , चिकित्सा कदाचार और ऑनर किलिंग के बारे में खुलकर बात की थी तो उन्हें धमकियाँ भी मिली थी। इसके बाद ही उन्होंने यह महंगी बॉम्बप्रूफ कार खरीदने का फैंसला किया था। यहाँ बहुत से ऐसे लोग है जिनके पास ये कर है लेकिन उनकी इस कर का मॉडल सिर्फ बॉम्बप्रूफ ही नहीं है बल्कि यह विशेष रूप से अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए प्रयोग की जाती है।"
आमिर खान को पहली बार इस कर में तब देखा गया था जब उन्होंने इसे महानगर के एक होटल में चल रही पार्टी में छोड़ा था। कहा जा रहा है कि इस कर की कीमत 10 करोड़ है। सूत्र आगे कहते है कि आमिर खान ने पहले इस धमकी के बारे में पुलिस को सूचना दे दी थी।
सूत्र बात को आगे बढ़ाते हुए कहता है कि आमिर ने इस धमकी के बारे में पुलिस को जानकारी भी दी थी और इसके बाद उन्हें पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी दी गई थी। लेकिन उनके परिवार और दोस्तों के इस खबर से तनाव में आने के बाद उन्होंने इस कार को ख़रीदा था।
एक और सूत्र के अनुसार, "इस शो का दूसरा सीजन, 2 मार्च से शुरू होने जा रहा है, और इस बार यह शो, शासन, भ्रष्टाचार और लोकसभा के इस साल होने वाले चुनावों पर आधारित होगा। इसीलिए वह अबकी बार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते।
धमकी के बाद आमिर ने खरीदी 10 करोड़ की बॉम्बप्रूफ कार
-
Saturday, March 01, 2014


