बिपाशा और हरमन काफी समय से एक दूसरे को डेट करने और अपने रिश्ते को सभी के सामने खोलकर रखने के बाद अब सगाई के लिए भी तैयार है। सूत्रों पर यकीन किया जाए तो दोनों हरमन की फ़िल्म 'ढिसकियाऊं' के प्रदर्शन से पहले ही सगाई कर लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, "एक साल से एक साथ चर्चाओं में रह रहे हरमन और बिपाशा अब अपने रिश्ते को और आगे ले जाना चाहते है। इन दोनों ने अपनी फ़िल्म 'ढिसकियाऊं' के प्रदर्शन से पहले ही सगाई करने का फैंसला किया है।"
वहीं बिपाशा के एक करीबी सूत्र का कहना ये है, "बिपाशा और हरमन के माता-पिता पहले ही एक दूसरे से मिल चुके है। ये भी दोनों को साथ देखना चाहते है। इसीलिए अब बिपाशा और हरमन एक दूसरे के रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आ गये है। यानी यह सही है कि दोनों अब एक दूसरे को लेकर बेहद गंभीर है।
बिपाशा और हरमन जल्द करेंगे सगाई
-
Wednesday, March 05, 2014


