रणबीर से मिलने श्रीलंका पहुंची कैट​

रणबीर से मिलने श्रीलंका पहुंची कैट​
​इन दिनों कैट ऋतिक के साथ अपनी फ़िल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग के लिए दिल्ली में, और रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा के साथ फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए व्यस्त है। लेकिन जैसे ही कैट को वक़्त मिला वह तुरंत दिल्ली से श्रीलंका रणबीर से मिलने के लिए रवाना हो गई।

​ सूत्रों के अनुसार, "कुछ समय पहले 'बैंग बैंग' की शूटिंग में ऋतिक के साथ व्यस्त कैट को अब कुछ समय मिल गया है। क्योंकि अभी जो दृश्य फिल्माए जा रहे है वह सिर्फ ऋतिक के ही है। जिसके चलते कैट को कुछ समय मिल गया है। जिसके चलते कैट ने श्रीलंका उड़ान भरने का फैंसला किया है। जहाँ रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा के साथ फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग में व्यस्त है। कोई भी लड़की अपने प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक़्त बिताना चाहेगी। और इसीलिए कैट भी इस मामले मैं दूसरी लड़कियों से कुछ अलग नहीं है। इसीलिए उन्हें दिल्ली के होटल से सीधे श्रीलंका में रणबीर के साथ देखा गया।

​कैट दिल्ली से कोलोम्बो के लिए एक मार्च को ही निकल गई थी। इसके बाद वह चार जून को अपनी शूटिंग पर दिल्ली वापिस आ गई। इस बारे में जानकारी पुख्ता करने के लिए कैट से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load