सलमान के लिए ज्यादा ही खास है एली एवरम?

सलमान के लिए ज्यादा ही खास है एली एवरम?
गुरुवार को सलमान ने अपने घर पर एक छोटी सी पार्टी का आयोजान किया ​था ​जिसमें ​उनके ​खास से भी खास लोग ​शामिल ​थे। और इन्हीं में से एक थी एली एवरम।

​ ​सलमान के इस खास डिनर कार्यक्रम में उनके खास दोस्तों अनु और सनी दीवान थे। जिन्हे उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में बुलाया गया था। लेकिन अगर सूत्रों की माने तो वहाँ सिर्फ उनके ये दोस्त ही नहीं बल्कि एली एवरम भी मौजूद थी।

​एक सूत्र के अनुसार, "आजकल सलमान खान अपनी किसी फ़िल्म के शूट में मुंबई के बाहर बहुत व्यस्त है, और जैसे ही उन्हें समय मिलता है वह मुंबई आ जाते है, और अपने दोस्तों और परिवार के समय बिताते है। सलमान इन दिनों साजिद नाडियावाला की फ़िल्म 'किक' और अपने गृह-निर्देशन की फ़िल्म 'ओह तेरी' की शूटिंग में व्यस्त है।"

​जिस से उन्होंने कुछ समय अपने लिए निकाल लिया है और वह अब अपने पुराने घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गये है। जिसमें उन्होंने अपने कुछ खास दोस्तों के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। एली एवरम शाम को देर से पहुँची, और उनके कुछ समय बाद सलमान के दूसरे दोस्त भी पहुंच गये। ​​

​​ ​जिसके बाद सलमान ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर एक समय बिताया।​

End of content

No more pages to load