'रॉय' के लिए साथ आएंगे हनी सिंह और रणबीर!

'रॉय' के लिए साथ आएंगे हनी सिंह और रणबीर!
फिल्म निर्माता भूषण कुमार की अगली फिल्म 'रॉय' में एक गाने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर रैपर यो यो हनी सिंह साथ हो सकते हैं। कुमार ने आईएएनएस से कहा, "हनी सिंह के साथ मेरा बेहद करीबी रिश्ता है। हाल ही में उन्होंने हमारे लिए 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' में एक गाना दिया है। हम रणबीर कपूर और हनी सिंह का साथ में एक गाना फिल्माने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।"

उन्होंने कहा, "इस समय कुछ भी खुलासा करने की स्थिति में नहीं हूं, इस बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी।"

टी-सीरीज के प्रमुख ने हालांकि कहा कि 'रॉय' की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी। उन्होंने बताया, "रणबीर फिल्म में 'रॉय' की भूमिका में हैं। हम एक अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। फिल्म के अधिकतर दृश्य दक्षिण अफ्रीका और मुंबई में फिल्माए जाएंगे।"

End of content

No more pages to load