संजय लीला भंसाली की अगली फ़िल्म 'अब बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव की पत्नी के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को प्रस्ताव दिया गया है और जिसे प्रियंका ने स्वीकार भी कर लिया है यानी काशीबाई का यह किरदार अब प्रियंका चोपड़ा निभा रही होंगी।
एक सूत्र के अनुसार, "प्रियंका काशीबाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गई है। भले ही यह फ़िल्म का शीर्षक किरदार ना हो लेकिन यह एक महत्वपूर्ण किरदार जरुर है।"
वहीं एक और सूत्र का कहना है, "अद्भुत प्रदर्शन के साथ एक महत्वपूर्ण किरदार हमेशा मुख्य किरदार से ज्यादा तारीफें बटोरता है। प्रशंसा का पात्र होता है। तो पीसी के अभिनय कौशल को देखते हुए कहा जा सकता है कि किरदार को फ़िल्म की सीमाओं से बाहर लेकर जा सकती है।
भंसाली ने आख़िरकार अपने प्रोजेक्ट पर काम भी करना शुरू कर दिया है।
'बाजी राव मस्तानी' में बाजीराव की पत्नी होंगी प्रियंका
-
Friday, March 21, 2014


