आमिर की जगह रणबीर, दीपिका हो सकती है हीरोइन

आमिर की जगह रणबीर, दीपिका हो सकती है हीरोइन
रणबीर कपूर को अब उस फ़िल्म के लिए साइन किया गया है जिसके लिए पहले आमिर को तय किया गया था। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बनाए जाने वाली इस फ़िल्म से नवोदित नित्या मेहरा अपनी फिल्मों में शुरुआत कर रहे है।

पहले इस फ़िल्म के लिए आमिर खान को प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन जब उन्होंने इसके लिए मना कर दिया उसके बाद इस किरदार के लिए रणबीर कपूर को प्रस्ताव दिया गया है।

वहीं फ़िल्म में अभिनेत्री के तौर पर दीपिका का नाम सबसे टॉप पर है लेकिन ये उनके पास वक़्त होने या ना होने पर निर्भर करता है।

End of content

No more pages to load