बिपाशा ने हरमन के लवमेकिंग सीन पर चलवाई कैंची

बिपाशा ने हरमन के लवमेकिंग सीन पर चलवाई कैंची
हरमन की नई फिल्म 'ढिशक्याऊं' 28 मार्च को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में जिसकी विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कहा जा रहा है फ़िल्म में हरमन और आयशा खन्ना के बीच के कुछ दृश्य देखकर बिपाशा असहज हो गई कि उनके लिए इन दृश्यों को झेलना नामुमकिन हो गया और इसके बाद उन्होंने हरमन के इन दृश्यों पर फ़िल्म निर्माताओं से कह कर कैंची चलवा दी।

​ ​एक सूत्र का कहना है, "हरमन ने फ़िल्म अपने एक बेहद करीबी मित्र और परिवार के साथ देखी। वहीं उनके साथ मौजूद थी। लेकिन वह हरमन के उनकी सह-अभिनेत्री के साथ कुछ अंतरंग दृश्य देखकर खुश नही थी। उन्होंने मेहमानों के सामने कुछ नहीं कहा, लेकिन वह हरमन के ऐसे दृश्य देखकर जाहिर तौर पर असहज हो गई थी। "​

​​ ​फ़िल्म देखने के बाद बिपाशा ने हरमन और फ़िल्म के निर्माताओं से इनमें से कुछ दृश्यों को कट करने के लिए भी कहा। फ़िल्म में तीन अंतरंग दृश्य थे जिनमें से एक लवमेकिंग था। इसके बाद फ़िल्म निर्माता शिल्पा सेट्टी और राज कुंद्रा बिपाशा की प्रार्थना पर राजी हो गये है। इसके बाद उन्होंने हरमन और आयशा के बीच के ये दृश्य फ़िल्म से हटा दिए।"

​ ​वहीं फ़िल्म के एक अधिकारिक वक्ता का कहना है कि हाँ एक दृश्य को एडिट किया गया है। हालाँकि हम इसके बारे में और जानकारी नहीं दे सकते।

End of content

No more pages to load