अनुष्का और अनुराग ने शाहरुख से करवाई 'हाँ'

अनुष्का और अनुराग ने शाहरुख से करवाई 'हाँ'
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अनुराग कश्यप और शाहरुख खान की लंदन में एक मीटिंग कराई है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि अनुराग ने शाहरुख से ये मुलाकात अपनी फ़िल्म में साइन करने के लिए की है और इसके लिए शाहरुख ने हाँ भी कर दी है।

किंग खान शाहरुख और अनुराग कश्यप अब एक साथ फ़िल्म करने जा रहे है। चर्चा तो ये है कि अनुराग शाहरुख के साथ अपने उस 10 साल पहले प्रोजेक्ट 'एल्विन कालीचरण' पर काम करना चाहते है जिसमें उन्होंने उस समय अनिल कपूर को साइन किया था। लेकिन उस वक़्त पैसे की तंगी की वजह से अनुराग उस पर आगे काम नहीं कर पाए थे।

लेकिन वहीं कुछ इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि यह वह प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि अनुराग शाहरुख के लिए किसी नई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है।

​एक सूत्र के अनुसार, "अब शाहरुख और अनुराग कश्यप अगले प्रोजेक्ट में जल्द ही एक साथ काम करेंगे।​ लेकिन यह भी तय है कि वह प्रोजेक्ट 'एल्विन कालीचरण' ​नहीं होगा। यह एक नई स्क्रिप्ट होगी जिसे अनुराग शाहरुख के लिए लिखेंगे।"

​कहा जा रहा है कि जैसे ही फ़िल्म की कहानी पूरी हो जाएगी तो शाहरुख को फोन कर दिया जाएगा। तब तक शाहरुख अपनी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की भी शूटिंग खत्म कर लेंगे।

​सूत्र आगे कहता है कि शाहरुख और अनुराग की यह मीटिंग अनुष्का शर्मा ने तय करवाई थी। कहा जा रहा है कि अनुष्का ने जब से अनुराग के साथ उनकी फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में काम करना शुरू किया है उनकी अनुराग के साथ अच्छी दोस्ती हो गई है। वहीं जब उन्होंने अपनी अगली स्क्रिप्ट के बारे में सुना तो अनुष्का ने इसके लिए ही सबसे बेहतरीन अवसर समझा।

End of content

No more pages to load