हाल ही में हरमन की फ़िल्म 'डिस्कियाऊ' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें बिपाशा भी गई थी। कहा जा रहा है कि बिपाशा फ़िल्म में हरमन के अभिनय को देख कर इतनी खुश है कि वह हरमन की तारीफ करने से रोक नहीं पा रही है।
हरमन बावेजा की यह फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। जिसे स्क्रीनिंग के दौरान देखने के बाद बिपाशा बासु ने कहा कि इस फिल्म में हरमन ने बहुत ऊम्दा काम किया है। इंटरवल के समय मेरी आंखो में आंसू आ गए थे।
हरमन ने 'लव स्टोरी 2050', 'विकट्री' और 'व्हॉट्स योर राशि' जैसी फिल्मों में काम किया है और काफी अरसे के बाद वह 'ढिश्कियांऊ' के जरिये बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। हरमन बावेजा ने इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभायी है। बिपाशा इन दिनों हरमन बावेजा को डेट कर रही हैं।
उल्लेखनीय है शिल्पा शेट्टी के बैनर तले बनी फिल्म 'ढिश्कियांऊ' में हरमन के अलावा सनी देओल, आयशा खन्ना और आदित्य पंचोली की भी अहम भूमिकाएं है।
हरमन को देख बिपाशा का दिल गार्डन-गार्डन
-
Thursday, March 27, 2014


