'इमोशनल अत्याचार' करेंगे वरुण

'इमोशनल अत्याचार' करेंगे वरुण
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के प्रचार के लिए टेलीविजन धारावाहिक 'इमोशनल अत्याचार' में एक छोटी सी प्रस्तुति देने के लिए शूटिंग की। हालांकि, वे अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के प्रचार के समय छोटे पर्दे पर ढेर प्रस्तुतियां दे चुके हैं। 'इमोशनल अत्याचार' से उनका जुड़ाव इस तरह अलग है कि वह धारावाहिक की आगामी कड़ी में एक किरदार के रूप में नजर आएंगे।

धारावाहिक की इस कड़ी में वह एक सुंदर लड़के की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक क्लब में दो अजनबियों को मिलवाएगा। वह एक तरफदार की अनजाने में एक लड़की का प्यार और ध्यान जीतने में मदद करता है।

धारावाहिक की यह कड़ी छल की एक चौंकाने वाली कहानी दिखाएगी, जहां धारावाहिक में आए मेहमान आरुष एक लड़की द्वारा ठगे जाने के अपने दर्दनाक अनुभव साझा करेंगे।

कड़ी शनिवार को बिंदास चैनल पर प्रसारित होगी।

End of content

No more pages to load