​आलिया के साथ रिश्ते के सवाल पर भड़के अर्जुन

​आलिया के साथ रिश्ते के सवाल पर भड़के अर्जुन
'2 स्टेट्स' की जोड़ी आलिया और अर्जुन कपूर के एक साथ डेटिंग की कुछ समय से चर्चा चली आ रही है। लेकिन जब इसी फ़िल्म के प्रोमोशन के दौरान अर्जुन से आलिया के बारे में उनके रिश्ते के बारे में पूछ लिया गया तो वह भड़क गये।

​एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, "जब अर्जुन से उनके और आलिया के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो वह चिढ गये। वहीं जब यही प्रश्न उनके सामने दोबारा से पूछा गया तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, "कल अगर मैं आलिया के साथ एक हॉरर फ़िल्म करता हूँ, तो क्या हम हम एक दूसरे से नफरत करने शुरू कर देंगे​?

अर्जुन कहते है, ​"​ मैं आलिया को लेकर ​रक्षात्मक​ हूँ, ​लेकिन ​मेरे ​हास्य​, व्यंग्य ​और​ मेरी भाव ​नाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।"

End of content

No more pages to load