अगर सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो रणदीप हुड्डा फिर से अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड नीतू चंद्रा को अपनी जिंदगी में वापिस चाहते है। एक सूत्र के अनुसार, "जब से ये दोनों एक-दूसरे से अलग हुए है तभी से इन दोनों के बारे में चर्चा है कि ये दोनों अब इकट्ठे होंगे या नहीं।"
सूत्र आगे कहता है, "कहा जा रहा है कि रणदीप और अलग होने बाद से ही रणदीप नीतू के साथ लगातार संपर्क में थे, और अब रणदीप नीतू को अपनी जिंदगी में वापिस चाहते है। हालंकि अभी तक दोनों अपने-अपने कार्यों में बेहद व्यस्त थे लेकिन अब रणदीप नीतू से लगातार बातचीत कर रहे है और लगता है कि वह अब उनसे मिलते भी है।"
साथ ही सूत्र यह भी कहता है कि अभिनेता दिल्ली में है। जहाँ वह अपनी फ़िल्म 'किक' की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा एक पोलो इवेंट में भी भाग ले रहे है। अपने दिल्ली ट्रिप के दौरान भी लगातार नीतू से बात करते रहे है। इसके अलावा नीतू से ब्रेकअप के बाद उनके उनकी सह-अभिनेत्रियों से भी लिंकअप्स रहे है। हालंकि रणदीप ने कभी भी इन्हे स्वीकार नही किया। यहाँ तक कि उन्होंने कभी नीतू को लेकर भी अपने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया। लेकिन ये दोनों फिर से इकट्ठे होने के बारे में सोच रहे है।
क्या नीतू को फिर से जिंदगी में वापिस चाहते है रणदीप?
-
Thursday, April 03, 2014


